आयुर्वेद के बारे में कितना सटीक और सही है आपकी जानकारी? खेलें ये क्विज और परखें अपना ज्ञान

1. "आयुर्वेद" शब्द का सबसे सटीक अर्थ क्या है?
पौधों की शक्ति
जीवन का विज्ञान
वेदों की बातें
आयु बढ़ाने के तरीके
2. आयुर्वेद सही अर्थों में क्या है?
एक चिकित्सा पद्धति
पेड़-पौधों से दवा बनाने की कला
स्वस्थ जीवन जीने का तरीका सिखाने वाला विज्ञान
ऋषियों द्वारा कही गई बातों का ज्ञान
3. आयुर्वेद की दवाएं आमतौर पर किनसे प्राप्त होती हैं?
पेड़-पौधों से
जानवरों से
जमीन के भीतर छिपे खनिजों से
उपरोक्त सभी से
4. आयुर्वेद के अनुसार शरीर में किन तीन तत्वों का संतुलन जरूरी है?
जड़, चेतन और मनस्
हृदय, मस्तिष्क और श्वसन
वात, पित्त और कफ
योग, ध्यान और पूजा
5. आयुर्वेद इलाज के लिए आयुर्वेदाचार्य मुख्य रूप से क्या देखते हैं?
शरीर में दिखने वाले लक्षण
रोगी के मन की दशा
नाड़ी और श्वसन की गति
उपरोक्त सभी
6. आयुर्वेद के अनुसार भोजन पचाने में और जीवन को शक्ति देने में किस तत्व की सबसे बड़ी भूमिका है?
हवा की
अग्नि की
पेट में बनने वाली गैस की
मौसम की
7. आयुर्वेद में शरीर के 5 मूल तत्व बताए गए हैं, वायु, अग्नि, जल, आकाश.... पांचवा तत्व क्या है?
आत्मा
सौंदर्य
पृथ्वी
धर्म
8. क्या तात्कालिक राहत के लिए और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में आयुर्वेद का सहारा लिया जा सकता है?
कभी-कभी ले सकते हैं
जरूर लेना चाहिए क्योंकि आयुर्वेद ही सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति है
नहीं लेना चाहिए क्योंकि आयुर्वेदिक औषधियां तुरंत असर नहीं दिखाती हैं
अगर रोगी की इच्छा है, तो ले लेना चाहिए
9. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने क्या खाने के निर्देश दिए हैं?
मछली का तेल
हर्ब्स और मसालों से बना काढ़ा
मकाई और नींबू
तरबूज के बीज
10. आयुर्वेद के अनुसार पंचकर्म क्या है?
शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को दोषमुक्त बनाना
शरीर के पांचों तत्वों को अलग करने की विद्या
पांच औषधियों को घोलकर बनाई गई दवा से इलाज
शरीर के 5 अंगों को स्वस्थ रखने के लिए उचित कर्म करना
0
{"name":"आयुर्वेद के बारे में कितना सटीक और सही है आपकी जानकारी? खेलें ये क्विज और परखें अपना ज्ञान", "url":"https://www.quiz-maker.com/QUGVPI9Y","txt":"1. \"आयुर्वेद\" शब्द का सबसे सटीक अर्थ क्या है?, 2. आयुर्वेद सही अर्थों में क्या है?, 3. आयुर्वेद की दवाएं आमतौर पर किनसे प्राप्त होती हैं?","img":"https://www.quiz-maker.com/3012/images/ogquiz.png"}
Powered by: Quiz Maker